update

Sunday, February 16, 2014

रिटायर्ड दरोगा ने कुत्ते पर दर्ज कराया मुकदमा बुलंदशहर। कुत्ते का काटना एक रिटायर्ड दरोगा को इस कदर नागवार गुजरा की वो कुत्ते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यह वाकया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रकाश में आया है। पीडित की तहरीर पर बुलंदशहर के गुलावठी थाने की पुलिस ने कुत्ते को अभियुक्त मानते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुत्ते का शिकार हुए हैं दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह। बीती 13 फरवरी को एक आवार कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्ते के खिलाफ 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाह आचरण) की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।

बुलंदशहर। कुत्ते का काटना एक रिटायर्ड दरोगा को इस कदर नागवार गुजरा की वो कुत्ते के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यह वाकया उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में प्रकाश में आया है। पीडित की तहरीर पर बुलंदशहर के गुलावठी थाने की पुलिस ने कुत्ते को अभियुक्त मानते हुए उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुत्ते का शिकार हुए हैं दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा विजय सिंह। बीती 13 फरवरी को एक आवार कुत्ते ने उन्हें काट लिया था। सीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुत्ते के खिलाफ 289 (जानवरों के संबंध में लापरवाह आचरण) की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन जारी है।
loading...

No comments:

Post a Comment