loading...
update
Sunday, February 23, 2014
गांव-ढाणियों में गूंजने लगी चंग की थाप बालोतरा होली का पर्व ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है शहर के साथ गांवों में भी होली के फाग गीत सिर चढ़कर बोलने लगे हैं। वहीं शहर में स्थित म्यूजिक की दुकानों पर फाग गीतों की धूम मची है। हालांकि पहले ग्रामीण क्षेत्र में फाल्गुन महीना लगने से पहले ही फाल्गुन की मस्ती शुरू हो जाती थी, मगर अब फाल्गुन लगने के बाद फाग की मस्ती देखी जा सकती है। गांव-ढाणियों की चौपालों पर तो ग्रामीण युवकों को देर रात तक चंग की थाप पर फाग गीत गाते व महिलाओं को लूर लेते देखा जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह फाल्गुनी गीत बजने के साथ ही देर शाम तक चंग पर महिलाएं लूर ले रही हैं। गली-मौहल्लों की चौपालों पर देर शाम तक हथाई करने वाले हथाईबाजों में भी पर्व की तैयारियों को लेकर ही चर्चाएं हो रही हैं। इधर बाहरी प्रांतों में कमाने गए युवक भी होली के पर्व को लेकर गांवों में पहुंचने लगे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment