update

Sunday, February 16, 2014

मोदी ने कहा,मेरे आगे पीछे कोई नहीं,तो क्यों करूंगा भ्रष्टाचार शिमला। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी ने भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस और केन्द्र की यूपीए सरकार पर जमकर हमला बोला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में देश को लूट लिया। कांग्रेस ने समाज को बांटने का काम किया है। कांग्रेस ने एक राज्य को दूसरे राज्य से लड़ाने का काम किया है। कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाने का काम किया है। हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर कस्बे में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि भाजपा विदेशी बैंकों में जमा काल धन वापस लाना चाहती है। हमारी पार्टी के किसी कार्यकर्ता को काल धन वापस लाने में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन कुछ लोगों के पेट में दर्द होता है। परेशानी उन्हीं लोगों को होती है जिनका काला धन विदेशी बैंकों में जमा है। मोदी ने कहा कि मेरे आगे पीछे कुछ नहीं है। मुझे भ्रष्टाचार किसलिए करना है। ये तन समर्पित ये मन समर्पित। हमारे जैसे लोग ही भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ सकते हैं। जो लोग मौत को मुट्ठी में लेकर चलते हैं वे ही लड़ाई लड़ सकते हैं। हिसाब किताब करने वाले लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई नहीं लड़ सकते। मोदी ने कहा कि राजनीतिक अस्पृश्यता इस हद तक बढ़ गई है कि केरल के एक कम्यूनिस्ट नेता ने मेरी तारीफ क्या की उसे पार्टी से निकाल दिया गया। ये नफरत और अस्पृश्यता की राजनीति नहीं चलेगी। इसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन कांग्रेस के स्वभाव में लोकतंत्र है ही नहीं। कांग्रेस वशंवादी पार्टी है। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि कुछ लोगों के लिए राजनीति पेशा और कारोबार बन गई है। केन्द्र की यूपीए सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की पहली ऎसी सरकार है जिस पर हिंदुस्तान के किसी नागरिक को भरोसा नहीं है। मोदी ने कहा कि सरकार जनता जर्नादन के विश्वास के बिना नहीं चल सकती। जनता जर्नादन भी तब चैन की नींद सो सकती है जब उसे सरकार भरोसा दिलाए। अगर आप लोगों को सरकार पर भरोसा नहीं है तो उसे मत झेलो। कांग्रेस ने 100 दिन में महंगाई कम करने का वादा किया था लेकिन महंगाई कम नहीं हुई बल्कि बढ़ गई। कांग्रेस के सारे नेता पूरे हिंदुस्तान में घूम रहे हैं। वे गौतम बुद्ध और सम्राट अशोक की बात कर रहे हैं। रातों रात उन्हें देश के नायक याद आने लगे लेकिन कांग्रेस के नेता महंगाई पर एक भी शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। भाजपा में मेंबरशिप नहीं खून का रिश्ता होता है। मोदी ने कहा कि हिमाचल के लोगों ने मुझे जितना प्यार दिया है उसे मैं भूल नहीं सकता। यहां आकर मुझे सुखद अनुभव हो रहा है। पीएम पद का उम्मीदवार घोषित होने के बाद नरेन्द्र मोदी की हिमाचल प्रदेश यह पहली रैली है।मंडी जोन के आईजीपी पीएल ठाकुर ने बताया कि रैली के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण रैली के लिए 1000 सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। रैली में 2 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।


loading...

No comments:

Post a Comment