update

Sunday, February 16, 2014

सोनिया के सामने अर्चना, राहुल से भिड़ेंगे कुमार विश्वास नई दिल्ली। इस्तीफा देकर राष्ट्रीय स्तर पर अपना दाव चलने के बाद केजरीवाल अब पूरे तेवर के साथ लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। रविवार को आप की संसदीय कार्यसमिति की मिटिंग बुलाई गई, इसमें पार्टी उम्मीदवारों पर चर्चा कर पहली सूची को अंतिम रूप दिया गया। केजरीवाल के बारे में पार्टी ने फिलहाल पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। पहली सूची में 20 नाम है तथा इसमें एकमात्र उम्मीदवार बीजेपी के खिलाफ घोषित किया गया है। ये हैं आप के लोकसभा प्रत्याशी पार्टी ने हालांकि अधिकारिक रूप से लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी नहीं की है लेकिन संभावित सूची की माने तो बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के सामने अंजलि दामनिया को उतारा जाएगा। दिल्ली के चांदनी चौक से आशुतोष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल को चुनौती दे सकते हैं। इसी तरह अमेठी में विश्वास कुमार का मुकाबला राहुल से तथा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री येडि्डयुरप्पा का मुकाबला हरीश हार्डे से होगा। इसी तरह रायबरेली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अर्चना श्रीवास्तव का सामना होगा। अजित सिंह के खिलाफ सोमेन्द्र ढाका तथा मुलायम के खिलाफ बाबा हरदेव उतारे जाएंगे। पार्टी गुरूदास कामत के खिलाफ पं. मुंबई से मयंक गांधी को उतारेगी। द. मुंबई से मिलिंद देवड़ा के खिलाफ मीरा सान्याल खड़ी होंगी। फरीदाबाद से संदीप चौधरी, श्रीनगर से मुजफ्फर भट्ट, कानपुर से महमूद रहमानी तथा फर्रूखबाद में सलमान खुर्शीद के खिलाफ मुकुल त्रिपाठी , नोएडा से मनवीर भाटी, लुधियाना से एचएस फुल्का, द. चेन्नई से क्रिस्टीमा सामी को प्रत्याशी बनाने का इरादा है। मेघा पाटकर मुंबई ईस्ट और योगेन्द्र यादव गुडगांव में दम दिखाएंगे। आप की चुनावी रणनीति आप पार्टी ने जनता से जुड़े मुद्दे और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी प्रतिबद्धता दिखाते हुए साफ कर दिया है कि अब उनकी नजर संसद पर है। मोदी, शरद पवार, कमलनाथ जैसे नेताओं से वो दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। जनलोकपाल विधेयक पर अपनी जिद पर अड़े केजरीवाल ने अपने इस्तीफे के संकेत कुछ दिन पहले से ही देने शुरू कर दिए थे। अब इसी मुद्दे को लेकर वे पूरी तरह आक्रामक होकर लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। अब उनकी निगाह प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है। माना जा रहा है कि केजरीवाल चुनाव लड़ते हैं तो मनीष सिसोदिया को पार्टी दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए बेहतर मानेगी। इसके लिए अलग से रणनीति बनाई जा रही है।


loading...

No comments:

Post a Comment